फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Oct 2021 02:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा )

सार

नाबालिग ने शिकायत में कहा है कि आरोपी बहला फुसला कर एक रेस्टोरेंट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। नाबालिग ने शिकायत में कहा है कि आरोपी बहला फुसला कर उसे 16 अक्तूबर को सुजानपुर के एक रेस्टोरेंट में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


आरोपी ने नाबालिग को डराया धमकाया और 20 अक्तूबर को सुजानपुर के रेस्टोरेंट में फिर दुष्कर्म  किया। नाबालिग ने घरवालों को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने लंबागांव पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया।  डीएसपी बीडी भाटिया ने कहा कि पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें