फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोटीवाला में चार साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या

Thu, 10 Jun 2021 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)

सार

चार वर्षीय बच्चा तीन दिन से लापता था। जिन लोगों के साथ बच्चे को देखा गया था, पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर बरेली निवासी हुक्म सिंह (24) को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरोटीवाला थाने के तहत एक चार वर्षीय बच्चे की गला घोट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश के बरेली के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का शव आरोपी के कमरे में बोरी में बंद मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। पीड़ित परिवार और आरोपी दोनों उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैं और दोनों झुग्गी-झोपड़ी में आपस में थोड़ी दूरी पर ही रहते हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यूपी के बरेली जिले के अंबला तहसील की महिला पिछले कुछ वर्षों से बरोटीवाला में मजदूरी का काम कर रही है। उसका चार वर्षीय बच्चा तीन दिन से लापता था। उसने पहले खुद बच्चे की तलाश की, जब नहीं मिला तो उसने बरोटीवाला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिन लोगाें के साथ बच्चे को देखा गया था, पुलिस ने उनसे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर बरेली के ही अंबला तहसील निवासी हुक्म सिंह (24) को हिरासत में लिया।

कड़ी पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बच्चे का शव उसके कमरे में है। इस युवक ने अन्य युवकों के साथ बच्चे का गला घोट कर उसे बोरी में बंद कर दिया और अपने ही कमरे में कपड़ों में छिपा दिया। पुलिस को शक है कि बच्चे को मारने से पहले उसके साथ कुछ गलत हुआ है। इसलिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस मामले में पोक्सो एक्ट भी लगा सकती है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसमें और धाराएं जुड़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें