फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, छह घायल, फायरिंग से दहशत

Thu, 10 Jun 2021 03:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के छह लोग हुए घायल, फायरिंग की घटना को पुलिस कर रही इनकार।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के पारासीर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार की शाम दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईट- पत्थर चले। जिसमें छह लोग घायल हो गए। इस दौरान तीन राउंड फायरिंग भी होने की बात लोग बता रहे है। घटना की सूचना पर सीओ व एसओ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किए।
विज्ञापन


पारासीर गांव के रामसिंह चौहान का आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर बुधवार की शाम को गांव निवासी भगवंत राजभर अपने साथियों के साथ गोलबंद होकर उसके दरवाजे पर चढ़ आए। उसके बाद परिवार के लोगों को अपशब्द कहते हुए टिनशेड उजाड़ने लगे। मना किया गया तो लाठी-डंडे व ईट-पत्थर से हमला कर दिए। जिसके उसके घर के तीन सदस्य घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष के भगवंत राजभर का आरोप है कि कुछ दिनों पहले रामसिंह के जरिए की गई सार्वजनिक जमीन के कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया था। जिस पर पुन: रामसिंह अतिक्रमण कर लिए है। अतिक्रमण के कारण गांव का सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध हो गया। जिसे हटाने के लिए रामसिंह से कहा गया तो वह मारपीट पर आमादा हो गए। लोगों के जरिए किए गए हमले से पिंटू समेत तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


गांव वालों ने बताया कि दोनों पक्ष जब आमने- सामने थे तो तीन बार गोली चलने की आवाज भी सुनाई दी। किस पक्ष से फायरिंग की गई, इसकी जानकारी गांव के लोगों को नहीं है।

एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर रामसिंह चौहान और भगवंत राजभर पक्ष के बीच मारपीट हुई है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई। जिसमें फायरिंग का कोई प्रमाण नहीं मिला। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें