फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी के घर से पौने पांच किलो चरस बरामद

Tue, 15 Jun 2021 12:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना

सार

मुख्य आरोपी के कुठैड़ा खैरला स्थित घर से मंगलवार सुबह नशे की खेप पकड़ी गई। जिसमें 4.846 किलोग्राम चरस, 1.70 लाख रुपये, 86 ग्राम सोना व 105 ग्राम चांदी बरामद की है। 
विज्ञापन
ऊना में घ्र से चरस की खेप बरामद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना में चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी के घर से पुलिस ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने घर से पौने पांच किलो चरस, 1.70 लाख रुपये व सोना-चांदी बरामद किया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोमवार को नंगल जरियाला में चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए थे। इनके पास से 5.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने जब गहनता से पूछताछ की तो मुख्य आरोपी के कुठैड़ा खैरला स्थित घर से मंगलवार सुबह नशे की खेप पकड़ी गई। जिसमें 4.846 किलोग्राम चरस, 1.70 लाख रुपये, 86 ग्राम सोना व 105 ग्राम चांदी बरामद की है।

विज्ञापन


नशे की बड़ी खेप से इस बात की पुष्टि हो रही है कि यह अपने क्षेत्र में नशे का बड़ा रैकेट चलाता है और आसपास के क्षेत्रों में भी नशे की सप्लाई का कार्य कर रहा है। पुलिस अभी इस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। बता दें कि सोमवार को पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और आरोपी अरविंद राणा के घर दबिश देकर खेप बरामद की। डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें