फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: रिटायर्ड फौजी की दुकान पर बोला धावा, डेढ़ रुपये सहित उड़ा ले गए लाखों का सामान

Tue, 15 Jun 2021 11:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यहां चोरी की एक वारदात हो गई। बदमाशों ने रिटायर्ड फौजी की दुकान पर धावा बोल दिया। बदमाश डेढ़ लाख रुपये सहित लाखों का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में चोरी की एक वारदात हो गई। यहां एक दुकान से 1.5 लाख रुपये और पांच लाख का सामान चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
रोहटा रोड पर सोमवार रात चोरों ने रिटायर्ड फौजी की दुकान पर धावा बोला। दुकान पर परचून का सामान बिकता था। जानकारी लगते ही मंगलवार सुबह टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
 
इंस्पेक्टर टीपी नगर रघुराज सिंह ने बताया कि रिटायर्ड फौजी तेजपाल शर्मा ने रोहटा रोड पर अपने घर के पास ही दुकान खोल रखी है। तेजपाल सिंह का आरोप है कि सोमवार रात चोरों ने उसकी दुकान से डेढ़ लाख रुपये की नगदी समेत पांच लाख का सामान चोरी कर लिया है। पुलिस अभी मामले की छानबीन करने में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें