बागवानों से ठगी मामले की जांच कर रही सीआईडी एसआईटी ने आठ आढ़तियों व लदानियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन लोगों से पहले एसआईटी ने संपर्क कर बागवानों से मिली शिकायत के आधार पर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पैसा लौटाने का समय मांगा था लेकिन अवधि पूरी होने के बावजूद अभी तक उन्होंने पैसा नहीं लौटाया।