फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: ऊना में फिर हुई 14 लोगों से पूछताछ

Wed, 07 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

250 करोड़ से अधिक के छात्रवृति घोटाले में सीबीआई की पूछताछ का दौर जारी है। मंगलवार को भी जांच टीम ने ऊना में बनाए अस्थायी कैंप में विभिन्न शिक्षण संस्थानों व बैंकों के 14 कर्मचारियों से पूछताछ की।

विज्ञापन


जांच एजेंसी के लगातार कसते शिकंजे से संस्थानों और बैंक कर्मियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ का दौर खत्म होने के बाद सीबीआई गिरफ्तारी शुरू कर सकती है। चूंकि मामले में कई राज्यों में स्थित बैंक शाखाओं और शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं।

इसलिए पूछताछ में समय लग रहा है। उधर, सीबीआई की एक अन्य टीम ने शिमला स्थित कार्यालय में दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो जांच में जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं, उन्हें दूसरी टीमों के साथ साझा कर पूछताछ में तेजी लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों से सीआईडी ने की पूछताछ 

बागवानों से धोखाधड़ी करने के आरोपी आढ़तियों पर सीआईडी की सख्ती जारी है। मंगलवार को सीआईडी ने ऊपरी शिमला क्षेत्र के छह आढ़तियों को पूछताछ के लिए तलब किया।

इस दौरान बागवानों से खरीदे गए सेब और उसके बदले किए गए भुगतान के संबंध में दस्तावेज भी मांगे गए। जांच एजेंसी का प्रयास है कि कार्रवाई के दबाव में ज्यादा से ज्यादा आढ़ती बागवानों का पैसा लौटा दें। पैसा न लौटाने वाले आढ़तियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें