प्रभावित निवेशकों में सुनील भारद्वाज निवासी शेरड़, सुंदरनगर, सन्नी निवासी भंगरोटू, टेकचंद निवासी जयदेवी, पंकज निवासी बिलासपुर, पवन कुमार ने कहा कि पंजाब के होशियारपुर की एक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तीन संचालकों ने एक अगस्त 2017 में सुंदरनगर में निवेशक तलाशना शुरू किए। यह एक लिखित चेन प्लान था। इसमें झांसा दिया गया कि एक लाख रुपये निवेश करने पर 1 साल में 1 लाख 70 हजार रुपये निवेशक को मिलेंगे। निवेशकों को 2 महीने तक ही पैसा आया और इसके बाद कंपनी ने लोगों को पैसा देना बंद कर दिया। दावा है कि करीब तीन करोड़ रुपये इस पूरी चेन में लोगों का लगा है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच : डीएसपी
सुंदरनगर के डीएसपी तरनजीत सिंह का कहना है कि कंपनी के संचालकों पर निवेशकों ने धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा गया है। शिकायत पत्र की सत्यता जांचने के लिए सुंदरनगर पुलिस थाना को मामला भेज दिया है। मामले में निवेशकों के साथ हुई इस ठगी को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।