बागवानों से धोखाधड़ी करने के आरोपी आढ़तियों पर सीआईडी की सख्ती जारी है। मंगलवार को सीआईडी ने ऊपरी शिमला क्षेत्र के छह आढ़तियों को पूछताछ के लिए तलब किया।
इस दौरान बागवानों से खरीदे गए सेब और उसके बदले किए गए भुगतान के संबंध में दस्तावेज भी मांगे गए। जांच एजेंसी का प्रयास है कि कार्रवाई के दबाव में ज्यादा से ज्यादा आढ़ती बागवानों का पैसा लौटा दें। पैसा न लौटाने वाले आढ़तियों पर कार्रवाई की जाएगी।