फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी मारुति कार, एक की मौत

Tue, 04 Nov 2014 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते ठियोग-हाटकोटी सड़क पर छैला के पास एक मारुति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। यह कार नंबर सीएच 03-4842 छैला से बल्ग की ओर जा रही थी।

कार में सवार तीन लोगों में से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कौशल ठाकुर (26) बिहार निवासी के रूप में हुई है। कौशल ठाकुर पिछले कई साल से गुम्मा में ही नाई का काम करता था।
विज्ञापन


डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों का इलाज सिविल अस्पताल ठियोग में चल रहा है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें