फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, मौत

Tue, 04 Nov 2014 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता 15 साल की नाबालिग युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया, मगर इस बच्चे की मौत हो गई। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। यहां पिछले हफ्ते एक नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन


इस नाबालिग को पड़ोसी ने ही अपनी हवस का शिकार बनाया था। पुलिस में दी शिकायत में युवती का कहना था कि आरोपी काफी समय से उसके साथ दुराचार कर रहा था। आरोपी नाबालिग को धमकाता था कि यदि ये बात किसी को बताई तो वो उसे जान से मार देगा।

इसी डर से युवती खामोश रही और आरोपी इसके साथ रेप करता रहा। एक दिन उसके पेट में दर्द हुआ जिसके बाद पता चला कि वह गर्भवती है। परिजन उसे डॉक्टरों के पास ले गए। साथ ही पुलिस में भी मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते ही युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया था मगर अब इसकी मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए बच्चे का डीएनए आरोपी के डीएनए से मिलाया जाएगा। पुलिस आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें