फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर कई महीने तक करता रहा रेप

Sun, 24 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि कुछ समय पहले युवक ने शौच करते वक्त उसका वीडियो बनाया था।
विज्ञापन
हिमाचल के बिलासपुर में भराड़ी क्षेत्र में महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसकी आबरू लूटने का मामला सामने आया है। आरोपी पांच महीने से महिला को वीडियो के नाम पर ब्लैकमेल करके दुराचार करता रहा। महिला के अनुसार आरोपी रात को उसके कमरे में आता रहा।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी महिला पर पति को छोड़ कर उससे शादी करने का दबाव डालने लगा और राह चलते भी तंग करने लगा। जब उसकी हरकतें हद से बढ़ गई तो महिला ने इस बारे में पुलिस में शिकायत कर दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना के तहत आने वाले गांव में युवक अपने ही गांव की विवाहिता का आपत्तिजनक विडियो बनाकर पांच महीने तक दुराचार करता रहा। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि कुछ समय पहले युवक ने शौच करते वक्त उसका वीडियो बनाया था।
विज्ञापन

वीडियो दिखाकर कई महीनों तक करता रहा रेप

आरोपी विडियो की धमकी देकर अपना और उक्त महिला के अफेयर की बात लोगों में करने की भी धमकी दे रहा था। - फोटो : DEMO Pics
इसके आधार पर युवक उसे ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी विडियो की धमकी देकर अपना और उक्त महिला के अफेयर की बात लोगों में करने की भी धमकी दे रहा था। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी 28 नवंबर 2015 से लेकर 6 मार्च 2016 तक रात को उसके कमरे में आता रहा और उसके साथ दुराचार करता रहा।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी राह चलते भी उसे तंग करके और  उसे ब्लैकमेल कर अपने पति से तलाक लेकर उससे शादी करने को बोलता था। महिला पहले तो डर के मारे चुप रही। लेकिन जब आरोपी का दबाव बढ़ता गया तो महिला ने अपने परिजनों को सारी आपबीती बता दी।

परिजनों के साथ भराड़ी थाना पहुंची महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 451, 376, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं अंजनी जस्वाल ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

जीजा ने किया नाबालिग साली से दुराचार

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि पुनन गांव में रहने वाले दूर के रिश्ते के जीजे ने उसके साथ दुराचार किया है।
वहीं शिमला के रामपुर उपमंडल के तहत ननखड़ी खंड के थैली-चकटी पंचायत में दुराचार का मामला सामने आया है। रिश्ते में जीजे पर अपनी साली के साथ दुराचार करने आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने शनिवार को इसकी शिकायत रामपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई।

पीड़िता अभी नाबालिग बताई जा रही है। एसडीपीओ रामपुर सोमदत्त ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय नाबालिग ने अपने दूर के रिश्ते में लगते जीजा पर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है।

पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने जब सारा घटनाक्रम अपने अभिभावकों को बताया तो उनके होश उड़ गए और शनिवार को थाना रामपुर आकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि पुनन गांव में रहने वाले दूर के रिश्ते के जीजे ने उसके साथ दुराचार किया है। डीएसपी रामपुर सोमदत्त ने बताया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें