फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंच के बहाने सात लाख रुपये लेकर फरार हुआ बैंक कैशियर

Sat, 27 Oct 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सहकारी बैंक गोहर से बैंक कैशियर ही 7 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। दोपहर लंच के बहाने कैशियर बैंक से बाहर निकल कर फरार हुआ है। काफी देर तलाश करने के बाद जब कैशियर का कोई अता पता नहीं चला और फोन स्विच ऑफ आया तो सूचना पुलिस को दी गई।  

विज्ञापन


पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर 409 और 406 का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बैंक कैशियर के ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने घटना की पुष्टि की है।


 
विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

 जानकारी के अनुसार रोजाना की भांति राज्य सहकारी बैंक गोहर का कैशियर मूलराज निवासी चलाहर ड्यूटी के लिए बैंक आया था। दोपहर करीब एक बजे बैंक के कैशियर ने लंच करने का बहाना लगाया और बैंक से 7 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

लंच टाइम खत्म होने पर जब बैंक में कैशियर नहीं पहुंचा तो बैंक प्रबंधक दीना नाथ ने छानबीन की। उसका कोई पता नहीं चल सका। बैंक प्रबंधन ने जब फोन करने की कोशिश की तो उसने फोन नहीं उठाया और बाद में अपना फोन बंद कर दिया।

इसके बाद बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया। बैंक में कैश की गिनती जब शुरू की तो सात लाख रुपये कम पाए गए। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने इसकी सूचना बड़े अधिकारियों को दी।

बाद में बैंक के मैनेजर ने गोहर थाना पहुंच कर कैशियर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। एसएचओ मनोज वालिया ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें