इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह पर जानलेवा हमले के बाद फरार आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद को पुलिस के हवाले किया। इससे पूर्व आरोपी की तलाश में पुलिस कालका में दबिश दे चुकी थी लेकिन कहीं भी सुराग नहीं लग पाया था।
आरोपी अशोक कुमार उर्फ कालू को आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले हमले के दूसरे दिन परवाणू पुलिस ने एक नामजद आरोपी राकेश शर्मा को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अन्य आरोपियों ने कोर्ट से अग्रिम जमानत ली थी।
5 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होना था, लेकिन इस दिन कोई भी आरोपी पेश नहीं हुआ। कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद पुलिस ने 13 आरोपियों को परवाणू से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विरेंद्र चौहान ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि मारपीट के दौरान इस्तेमाल हथियार कहां छिपाए गए हैं।