फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने तेल छिड़ककर खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदनामी के डर से एक महिला ने एक खौफनाक कदम उठा लिया। इसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगा दी। हांलाकि आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझा ली।
विज्ञापन


मगर महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के डमटाल इलाके का है। यहां गांव मोहटली की एक विवाहिता ने शुक्रवार को खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली।

घायलावस्था में विवाहिता को पठानकोट (पंजाब) के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर लोगों सहित अस्पताल में उपचाराधीन विवाहिता के बयान दर्ज किए है।
विज्ञापन

इसलिए उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के अनुसार मोहटली गांव की एक विवाहिता ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और परिवारजनों के साथ मिलकर आग बुझाई।

उसे तुरंत उपचार के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है कि गांव के दीपक कुमार और उसके पिता राम लाल उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते हैं। दोनों बाप-बेटा उसे गांव में बदनाम करने की धमकी देते थे।

इसी के चलते खुद को आग लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। डमटाल पुलिस चौकी के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यहां फंदे पर झूल गया युवक

वहीं, जिला कांगड़ा के धर्मशाला के गमरू मोहल्ला में एक युवक ने फंदा लगा लिया। युवक ने वीरवार रात आत्महत्या की। परिजनों ने सुबह जब कमरा बंद देखा तो उसे जगाने की कोशिश की। फिर भी दरवाजा नहीं खुला।

इसके बाद आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और युवक को दरवाजा खोलने के लिए आवाजें लगाई। लोगों ने दरवाजे को तोड़ा तो युवक फंदे में झूल रहा था। पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि युवक क्यों फंदे पर झूला। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अब मौत के कारण का पता चल पाएगा। युवक की पहचान रीतू निवासी गमरू मोहल्ला के रूप में हुई है। रीतू की आयु 23 वर्ष थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें