फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाने के लिए कहा तो कर दी मां की हत्या, पिता पर भी हमला

Sat, 23 Apr 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
विज्ञापन
मां बाप का कसूर सिर्फ इतना था कि दोनों ने बेटे को कमाने के लिए कहा था। गुस्साए बेटे ने मां की जान ले ली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटे ने धज्जी से मां के सिर पर कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान पिता पर भी धज्जी से कई वार किए, लेकिन सिर पर हेलमेट होने की वजह से पिता की जान बच गई। दोनों का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने बेटे को कुछ कमाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


इससे बेटा गुस्से से आग बबूला हो गया और कमरे में रखी धज्जी उठाई और मां और पिता सिर पर कई वार डाले। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले का है। महिला की पहचान मीरा देवी पत्नी श्रवण, निवासी गांव किटपल, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

मीरा देवी (50) की टांडा अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने भादसं की धारा 302 में हत्या का मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी बेटे मनोज कुमार (30) को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम घटी वारदात से यहां सनसनी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने कहा-कुछ कामकाज करो, बेटे ने कर दिया हमला

पिता बीच बचाव के लिए आए तो मनोज ने उस पर भी कई प्रहार कर डाले।
मीरा देवी को स्थानीय लोगों की सहायता से नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों की टीम ने उन्हें टांडा रेफर कर दिया। टांडा अस्पताल में मीरा देवी की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक श्रवण कुमार मिस्त्री का काम करता है।

देर शाम को वह पत्नी के साथ अपने स्कूटर पर घर पहुंचा। घर पर बेटा मौजूद था। दोनों ने बेटे से कहा कि कुछ कामकाज क्यों नहीं करते। ऐसा कहने की देर थी कि आरोपी मनोज ने कमरे में पड़ी पिता की धज्जी को उठाया और मां के सिर पर दे मारा। आरोपी ने कई प्रहार किए।

पिता बीच बचाव के लिए आए तो मनोज ने उस पर भी कई प्रहार कर डाले। पुलिस ने महिला के शव का डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ
डीएसपी हमीरपुर लालमन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बेटे पर माता- पिता पर धज्जी से प्रहार करने का मामला दर्ज हुआ है। वारदात में महिला की मौत हो गई है। मनोज कुमार को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें