फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, कोई आपको तो नहीं दे रहा ऐसा लालच?

विज्ञापन
विज्ञापन
पच्चीस लाख की लाटरी का इनाम पाने के चक्कर में एक लड़की ने हजारों लुटा दिए। दो बार आरोपी के खाते में पैसा जमा करवाने के बाद उसे पता चला कि वह धोखे का शिकार हो रही है।
विज्ञापन


थाना बालूगंज पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने कहा कि उसके मोबाइल पर कॉल आई और उसने कहा कि आपकी 25 लाख की लाटरी निकली है। कुछ औपचारिकताएं हैं आप इस खाता नंबर में 8 हजार 250 रूपये जमा करवा दें।

इसके जमा होते ही आपके खाते में 25 लाख आ जाऐंगे। उसकी बातों पर विश्वास करते हुए लड़की ने पैसे जमा कर दिए। इसके बाद कॉलर ने लड़की से 65000 हजार जमा करने की बात कही लेकिन लड़की ने इतना पैसा देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिर जमा करवाए 23 हजार

जब लड़की इतने पैसे देने के लिए तैयार नहीं हुई तो कॉलर ने 23000 ही जमा करने को कहा। लड़की ने यह रकम भी जमा कर दी। तब भी लड़की के खाते में लाटरी का पैसा नहीं आया। इसी दौरान लड़की को एक व्यक्ति मिला।

उसने बताया कि उसे भी ऐसा ही एक फोन आया था कॉलर ने कहा कि आपकी बेटी की जॉब एक बड़ी कंपनी में लग गई है। दस्तावेज तैयार करने के नाम पर उसे 9200 की मांग की जब उसने बताए गए खाते में पैसा जमा किया तब उसे फिर से पैसा जमा करने के लिए कहा गया।

व्यक्ति ने लड़की से कहा कि तुम भी ऐसे ही किसी धोखाधड़ी की शिकार हो रही हो। यह सुनने के बाद लड़की को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इस संदर्भ में थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें