फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर ने रेप कर नाबालिग को बना दिया मां, नवजात की मौत

Mon, 25 Jun 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के गिरिपार इलाके में एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नाहन अस्पताल में एक नवजात को जन्म दिया, जिसके कुछ समय बाद ही बच्चे की मौत हो गई। दुराचार का आरोप नाबालिग के मंगेतर पर है।

विज्ञापन


रेणुका पुलिस ने दुराचार और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग की 17 जून को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने उसे नाहन अस्पताल पहुंचाया जहां नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया।

नवजात की हालत सही न होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही नवजात की मौत हो गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तकरीबन डेढ़ साल पहले आरोपी के साथ उसकी सगाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले हुई थी सगाई, मंगेतर जानता था गर्भवती होने की बात

इसके बाद आरोपी का उसके घर आना-जाना था। यही नहीं वह भी आरोपी के घर जाती रहती थी। आरोप है कि कुछ माह पहले आरोपी ने मेहमान नवाजी के दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पहले जंगल में उसके साथ दुराचार किया। बाद में आरोपी ने उसके घर पर भी संबंध स्थापित किए।

शिकायत में कहा गया है कि गर्भवती होने का पता आरोपी को भी था और कुछ समय पहले ही पीड़ित ने यह बात अपने परिजनों को भी बताई। 17 जून को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे नाहन अस्पताल लाया गया, जहां उसने नवजात को जन्म दिया।

इस पर रेणुका पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार व पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि रेणुका पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें