फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां नशे के इंजेक्शनों की इतनी बड़ी खेप के साथ पकड़े गए तीन युवक कि हैरानी में पड़ी पुलिस

Sun, 24 Jun 2018 10:37 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
DRUGS - फोटो : demo pic
विज्ञापन

पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 23,575 नशे के इंजेक्शन, 32,976 नशे की गोलियां, 10 ग्राम और सात पुड़िया स्मैक की पकड़ी हैं। साथ ही नशे के समान को ले जाने में प्रयुक्त एक स्कूटी और एक कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते शनिवार को पकड़े गए दो आरोपियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने उसी रात करीब आठ बजे किच्छा बाईपास पर दबिश दी। तभी एक स्कूटी (यूपी 21 सीबी 4931) पर दो युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रोककर जांच की तो 9575 नशे के इंजेक्शन और 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम जुबैर खां निवासी बम्मनपुरा थाना खजुरिया रामपुर और विनय ओबराय उर्फ बंटी निवासी 190 माडर्न टाउन थाना बारादरी बरेली बताया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की सूचना पर रविवार सुबह करीब आठ बजे किच्छा बाईपास रोड पर कार (यूके 04 क्यू 5999) गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो पुलिस को 14 हजार नशे के इंजेक्शन, 32,976 नशे की गोलियां और सात पुड़िया स्मैक बरामद हुईं।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम उत्कर्ष भुटानी निवासी प्रेमनगर बरेली बताया। उधर, पुलिस ने जुबैर खां और विनय ओबराय को जेल भेज दिया है। साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। वहीं, तीसरे आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। गैंग को पकड़ने वाली टीम में एसआई जसविंदर सिंह, एसआई लाखन सिंह, एसआई प्रकाश सिंह और कांस्टेबल सुरेश गिरी, मनोज करायत मौजूद थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इंजेक्शन - फोटो : डेमो फोटो
बरेली और रामपुर से होता है धंधा
रुद्रपुर। बरेली से नशे की दवाओं का और रामपुर से स्मैक का धंधा होता है। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी यूपी से नशे का कारोबार चलाते थे। बरेली से नशे के इंजेक्शन और रामपुर से स्मैक लाकर रुद्रपुर, समेत यूपी के ही कई इलाकों में बेचे जाते थे।  

उत्कर्ष भुटानी है गैंग का सरगना
कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि उत्कर्ष भुटानी गैंग का सरगना है और वह रुद्रपुर में नशे के कारोबार संचालित करता था। उत्कर्ष से रुद्रपुर के करीब आधा दर्जन से अधिक नशे के छोटे कारोबारी नशे का सामान खरीदते हैं। इसके बाद वे लोग मेडिकल स्टोर, परचून आदि दुकानों से नशे का सामान बेचते हैं।

काशीपुर के एक गोदाम से भी चल रहा नशे का कारोबार
आरोपी उत्कर्ष भुटानी ने बताया कि बरेली के साथ ही काशीपुर के एक बड़े डीलर से वह नशे की दवाएं उठाता था। रुद्रपुर के लिए वह काशीपुर से माल की सप्लाई करता था। उसने कहा कि उसके मोबाइल की कॉल रिकॉर्डिंग और कॉल डिटेल पुलिस चेक करे तो पुलिस के सामने कई बड़े राज खुलकर सामने आएंगे।

ये दवाएं हुई हैं बरामद  
एविल, डाइजालैब, लिपगेसिक के इंजेक्शन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें