फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हादसा: नहीं था पुल, नाव पलटने से ब्यास नदी में डूबा दंपती; पति की मौत, पत्नी को लोगों ने बचाया

Fri, 19 Apr 2024 10:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

जानकारी के मुताबिक मंडी शहर के भ्यूली में रहने वाले और यहां पर एमडी स्वीट के नाम से मिठाइयों का कारोबार करने वाले रूपलाल अपनी पत्नी वीना देवी के साथ तरनोह पंचायत के चरोगी गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
ब्यास नदी में डूबा दंपती, पति की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी सदर उपमंडल के तरनोह गांव में ब्यास नदी को पार करते समय टायर की ट्यूब से बनी नाव पलटने से पति-पत्नी नदी में गिर गए। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। हादसा शुक्रवार शाम को पेश आया। दंपती नदी को पार करके तरनोह पंचायत के चरोगी गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम शनिवार को होगा। पत्नी की हालत स्थिर बताई जा रही है। यहां पर पुल नहीं है, इसलिए यहां नाव इस्तेमाल की जाती है।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक मंडी शहर के भ्यूली में रहने वाले और यहां पर एमडी स्वीट के नाम से मिठाइयों का कारोबार करने वाले रूपलाल अपनी पत्नी वीना देवी के साथ तरनोह पंचायत के चरोगी गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। वह इसके लिए घेरू बल्ह गांव से ट्यूब से बनी एक नाव में बैठे। ब्यास नदी को पार कर रहे पति-पत्नी की नाव का अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों नदी में गिर गए। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उस समय आंधी भी चल रही था। शायद इसी के चलते नाव पलट गई हो। हादसे के दौरान पत्नी वीना देवी ने जैसे तैसे रस्सियों का सहारा लेकर जान बचा ली, जिसे वहां मौजूद लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। लेकिन रूपलाल डूब गए और उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उनका शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। उधर, घटना की पुष्टि एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें