फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Himachal: हिमाचल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, नेता प्रतिपक्ष सहित 371 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 18 Apr 2023 09:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत 371 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 5118 लोगों के सैंपल लिए थे। हिमाचल में 485 लोगों के ठीक होने से कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 1789 रह गई है। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना से दो व्यक्ति की मौत हुई हैं। इसमें चंबा के 50 वर्षीय व्यक्ति और बिलासपुर के 90 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत 371 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 5118 लोगों के सैंपल लिए थे। हिमाचल में 485 लोगों के ठीक होने से कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 1789 रह गई है। प्रदेश के अस्पतालों में 32 मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन


जिला हमीरपुर में 78, कांगड़ा 73, मंडी 66, बिलासपुर 38, चंबा 23, शिमला और सिरमौर 21-21, सोलन 18, कुल्लू 15, ऊना 14, लाहौल स्पीति दो और किन्नौर में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हिमाचल में कोरोना के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अस्पतालों में बीमारी से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जिलों के अस्पतालों में मास्क, सैनिटाइजर व दवाइयां भेजी गई हैं।

राष्ट्रपति से नहीं मिल सकेंगे नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कोरोना पॉजिटिव होने से वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से नहीं मिल सकेंगे। नेता प्रतिपक्ष आइसोलेट हो गए हैं। उनका कोविड टेस्ट राष्ट्रपति से भेंट से पहले किया गया था। उनकी रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद अब वह राष्ट्रपति से नहीं मिल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें