हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच मनाली, उदयपुर और केलांग में बर्फ के फाहे गिरे। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, शिंकुला व बारालाचा में हल्की बर्फबारी हुई। मनाली स्थित सासे ने लाहौल में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। मंगलवार को राजधानी शिमला में ओलावृष्टि के साथ बादल झमाझम बरसे। ऊना, बिलासपुर, किन्नौर में हुई हल्की बारिश हुई। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदले मौसम के चलते प्रदेश के, अधिकतम पारे में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 22 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद प्रदेश में मौसम ने करवट बदली। कुल्लू में तेज हवाएं चलने से कुछ समय अंधड़ का दौर जारी रहा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहे। सोलन, चंबा, कुफरी, कुकुमसेरी, भरमौर, नारकंडा और कल्पा में भी बूंदाबांदी हुई।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.4, सुंदरनगर 15.2, भुंतर 13.0, कल्पा 7.4, धर्मशाला 13.2, ऊना 17.4, नाहन 18.3, केलांग 3.8, पालमपुर 20.0, सोलन 13.6, मनाली 12.0, कांगड़ा 18.7, मंडी 16.6, बिलासपुर 19.5, हमीरपुर 16.0, चंबा 16.6, डलहौजी 15.9, जुब्बड़हट्टी 17.6, कुफरी 14.2, कुकुमसेरी 15.9, नारकंडा 11.5, भरमौर 12.0, रिकांगपिओ 11.3, सेऊबाग 11.7, धौलाकुआं 17.2, बरठीं 13.9, मशोबरा 15.7, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 13.0 और देहरागोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
धौलाकुआं 38.7
ऊना 37.4
बरठीं 35.4
मंडी 35.2
बिलासपुर 35.0
नाहन 34.0
हमीरपुर 33.4
कांगड़ा 33.0
सुंदरनगर 32.7
सोलन 31.5
धर्मशाला 28.2
शिमला 25.4