फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बाहरी राज्यों से आने वालों को आज से कोरोना निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र अनिवार्य

Fri, 13 Aug 2021 12:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

बसें भी 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ दौड़ेंगी। कैबिनेट बैठक में फैसले के बाद शुक्रवार से यह व्यवस्था लागू होगी। 15 अगस्त के बाद भीड़ को लेकर भी सख्ती की जा सकती है। 
विज्ञापन
कोरोना निगेटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी राज्यों से हिमाचल प्रदेश आने वालों को शुक्रवार से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। बसें भी 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ दौड़ेंगी। कैबिनेट बैठक में फैसले के बाद शुक्रवार से यह व्यवस्था लागू होगी। 15 अगस्त के बाद भीड़ को लेकर भी सख्ती की जा सकती है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए आपदा प्रबंधन की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक 72 घंटे की आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट, 24 घंटे के भीतर की रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट या कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया है। 

शोघी बैरियर पर पुलिस का कड़ा पहरा
शिमला जिले की दो अंतर राज्य सीमाओं के बैरियर पर शुक्रवार से पुलिस का कड़ा पहरा लग गया है। उत्तराखंड-हिमाचल इंटर स्टेट झमराडी और कुंडू बैरियर सहित शहर के शोघी के प्रवेश द्वार पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को अब कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीन का प्रमाण पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश करने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


सरकार के जारी आदेश के बाद शिमला पुलिस ने दो अंतर राज्य बैरियर और शहर के प्रवेश द्वार शोघी बैरियर पर सख्ती करना शुरू कर दी है। तीनों जगह पर मेडिकल टीमें बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के कोविड-19 दस्तावेज की जांच कर रही हैं। बैरियर पर पुलिस की टीमें 24 घंटे पहरा दे रही हैं।

ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले हर वाहन की बैरियर पर चेकिंग प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही जिले की सीमाओं में एंट्री दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक उत्तराखंड सीमा को जोड़ने वाले उपमंडल चौपाल के झमराडी बैरियर और जुब्बल के कुंडू बैरियर से जिला में प्रवेश करने वाले वाहनों को तलाशी के बाद ही एंट्री दी जा रही है।

शहर के शोघी बैरियर पर भी इसी तरह की व्यवस्था की है। यहां पर पहले से ही पर्यटकों के वाहनों की अच्छी तरह से तलाशी ली जा रही है। इसके बाद ही वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें