फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में बच्चों को फैलने लगी कोरोना की बीमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई में सात बच्चे निकले संक्रमित, डेढ़ से लेकर 12 साल के हैं संक्रमित बच्चे
विज्ञापन

शिमला। जिले में कोरोना अब बच्चों को अपनी चपेट में लेने लगा है। ऊपरी शिमला में छोटे बच्चे इस बीमारी से अधिक ग्रसित हैं। एक सप्ताह के भीतर कोटखाई में सात बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
कोविड इंचार्ज (सैंपल) कोटखाई डॉ. अमन चंदेल ने बताया कि इन बच्चों की उम्र डेढ़ से बारह साल के बीच है। डॉक्टर ने बताया कि सभी को एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं। बताया कि इसके अलावा अन्य लोग भी इस बीमारी की जद्द में आए हैं। राजधानी के अलावा ऊपरी शिमला में भी कोरोना के केस बढ़े हैं। रोहड़ू और कोटखाई में पिछले दिनों भारी संख्या में कोरोना के मामले आए हैं। बताया जा रहा है कि इन मामलों के बीच एक बच्चा रोजाना पॉजिटिव आ रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि बच्चों के पॉजिटिव होने की एक मुख्य वजह इनकी इम्युनिटी सिस्टम कम होना है। डॉक्टरों का कहना है इनके माता-पिता को यह बीमारी हुई होगी लेकिन इम्युनिटी सिस्टम अधिक होने के कारण बीमारी का पता नहीं लगा होगा। यह बीमारी बच्चों में हो सकती है। ऐसे में जब बच्चों के कोविड सैंपल लिए तो यह पॉजिटिव निकले हैं। शुक्रवार को तीस साल से अधिक उम्र के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सेब सीजन शुरू होते ही नेपाली लोगों की आवाजाही यहां पर शुरू हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग इनका रेपिड टेस्ट करवाता है तो इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है।
विज्ञापन

एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित
शहर के पंथाघाटी क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है। बताया जा रहा है कि पंथाघाटी के रहने वाले तीनों लोग पिछले दिनों सुन्नी गए थे। यहां से लौटने के बाद तीनों को बुखार और अन्य समस्या पेश आई थी। एहतियात के तौर पर तीनों ने अपना कोविड टेस्ट करवाया तो वह पॉजिटिव आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें