फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन, निकाली रैली

Fri, 06 Aug 2021 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

जैनब चंदेल ने कहा कि आज आम लोगों का जीवन दूभर हो रहा है। कमर तोड़ महंगाई से हिमाचल की जनता परेशान है।  दैनिक उपयोग के खाद्य  वस्तुओं के मूल्य आसमान छू रहे हैं। 
विज्ञापन
महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष जैनब चंदेल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से विधानसभा तक जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया। 

विज्ञापन


जैनब चंदेल ने कहा कि आज आम लोगों का जीवन दूभर हो रहा है। कमर तोड़ महंगाई से हिमाचल की जनता परेशान है।  दैनिक उपयोग के खाद्य  वस्तुओं के मूल्य आसमान छू रहे हैं। सब्जियों की पहुंच आम आदमी से बाहर होती जा रही है।

सरकार का इस मूल्य वृद्धि पर कोई नियंत्रण नहीं है।  घरेलू एलपीजी सिलिंडर 932 रुपये में मिल रहा है। पेट्रोल की कीमत 100 रुपये लीटर हो गई है।  डीजल की कीमत आज 90 रुपये है। केंद्र की भाजपा सरकार ने लोगों की थाली से दालें भी गायब कर दी है।
विज्ञापन


सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए हैं। इस अवसर पर  कविता सिंह,  प्रभा वर्मा, शांता राजता,  कविता सिंह, पुष्पा शोभता, प्रेम लता ठाकुर,  शशि ठाकुर, प्रभा पालसरा, पुष्पा कटोच,  प्रभा वर्मा,  बृंदा सिंह, वनीता वर्मा मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें