फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी: हिमाचल ने दूसरी पारी में पांच विकेट खोकर बनाए 108 रन

Sat, 25 Nov 2023 07:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

प्रदेशर के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में हिमाचल और कर्नाटक का चार दिवसीय मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
कूच बिहार ट्रॉफी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेशर के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में हिमाचल और कर्नाटक का चार दिवसीय मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हिमाचल के उज्जवल शर्मा 66 रन और अभिनव शर्मा 20 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों की 80 रन की साझेदारी बदौलत हिमाचल की टीम ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन कर्नाटक ने पहली पारी में 109 रन से आगे खेलना शुरू किया। दोपहर को भोजन के बाद पूरी टीम 226 रन पर आउट हो गई।

विज्ञापन


कर्नाटक की ओर से राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। हिमाचल के सचिन शर्मा ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके। इसके अलावा दक्ष ने दो, साहिल, अक्षित और अभिनव ने एक-एक विकेट हासिल किया। कर्नाटक ने पहली पारी में 117 रन की बढ़त बनाई। हिमाचल ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी हिमाचल की टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। उसके 28 रन पर पांच खिलाड़ी आउट हो गए। इसके बाद विकेटकीपर उज्जवल शर्मा और अभिनव शर्मा ने पारी को संभाला। हिमाचल की टीम अभी भी 9 रन पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें