फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

congress protest: पतलीकूहल में सीएम के दौरे से पहले आपसे में उलझे कांग्रेसी, फिर दिखाए काले झंडे

Fri, 27 May 2022 08:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/ पतलीकूहल (कुल्लू)

सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला भी फूंका। जनसभा स्थल से कुछ दूर आंबेडकर भवन के पास प्रदर्शन करने के लिए निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। 
विज्ञापन
कांग्रेस ने काले झंडे दिखाकर किया विरोध। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मनाली पहुंचने से पहले कांग्रेसी बैठक के दौरान आपस में ही उलझ गए। बैठक में जमकर हंगामा हुआ और फिर मामले शांत होने के बाद सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला भी फूंका। हंस फाउंडेशन के चैरिटेबल अस्पताल को जमीन देने के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेसी पतलीकूहल में जुटे थे। 

विज्ञापन


जनसभा स्थल से कुछ दूर प्रदर्शन करने के लिए निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हल्की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें जनसभा स्थल की ओर जाने से रोक दिया। लगभग एक घंटे तक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहमागहमी हुई। प्रदर्शन से पहले कांग्रेस की विशेष बैठक आंबेडकर भवन पतलीकूहल में हुई। इसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में विस चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त और जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सेवादल के एक नेता संबोधित कर रहे थे तो सह प्रभारी ने उन्हें रोक दिया। इससे नाराज होकर वह बैठक से चले गए। उनके साथ कुछ कार्यकर्ता भी निकल गए। बैठक स्थल से बाहर काफी हंगामा हुआ। हालांकि, कुछ देर बाद पार्टी नेताओं ने मामला सुलझा लिया। इसके बाद पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। कांग्रेसियों का कहना है कि सरकार ने करोड़ों रुपये की जमीन निजी संस्था को दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें