फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्देयां स्कूल में शुरू होंगी वाणिज्य कक्षाएं : अनिरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

मशोबरा में बनेगा आलीशान आईटीआई भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्देयां में अगले शैक्षणिक सत्र से वाणिज्य कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके अलावा मशोबरा में आईटीआई भवन बनेगा और भव्य पुस्तकालय खोला जाएगा।
विज्ञापन

अनिरुद्ध सिंह ने यह घोषणा शनिवार को बल्देयां स्कूल में मशोबरा जोन की अंडर-19 (छात्राओं) खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में की। उन्होंने विजेता टीमों और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। प्रधानाचार्य धर्मपाल जिष्टू ने कहा कि प्रतियोगिता में 19 स्कूलों की 300 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर कसुम्पटी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकिशन शांडिल, पंचायत समिति अध्यक्ष चंद्रकांता, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, विनय शर्मा और विशाखा मोदी मौजूद रही।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें