फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिला स्पर्धा के लिए 58 खिलाड़ी जाएंगे सराहन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अंडर-14 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 28 सितंबर तक उपमंडल रामपुर बुशहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सराहन में होगी। इसमें शिमला ब्लाॅक के 58 खिलाड़ी भाग लेंगे। राजकीय उच्च पाठशाला चौड़ा मैदान में शनिवार को वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, चेस, योग और जूडो के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया। वाॅलीबाल में नवीन चंदेल और प्रदीप कांत, कबड्डी में सुनील शर्मा और सुनील मेहता, खो -खो में वीरेंद्र खाची और विनोद, बैडमिंटन में पंकज जसटा और सूरज, चैस में मनीष कुमार और रजनी, योग में प्रताप मुसाफिर और नवीन वर्मा, जूडो में सुरेंद्र ठाकुर और रीता ठाकुर ने खेलों की बारीकियों से खिलाड़ियों को अवगत करवाया। इंचार्ज सुरेंद्र ठाकुर और अलका महेंद्रू के नेतृत्व में खिलाड़ी रविवार को रवाना होगें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें