फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल तक विकास की रफ्तार पर ब्रेक

Wed, 16 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषदों और नगर पंचायतों में चुनाव की घोषणा होने के साथ ही 11 जनवरी तक आचार संहिता लागू हो गई है। इस अवधि में न तो विकास कार्यों के टेंडर होंगे और न ही नई पॉलिसी बनेगी। लोगों को बिजली, पानी और सीवरेज के नए कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


सिर्फ पहले से चल रहे प्रोजेक्टों पर ही काम होगा। हिमाचल में 54 शहरी निकाय हैं। इसमें 2 नगर निगम, 29 नगर परिषद और 23 नगर पंचायतें शामिल हैं। नगर निगम शिमला, लाहौल स्पीति और पांगी, भरमौर में आचार संहिता लागू नहीं होगी।

शहरी निकायों में हर महीने 60 से 70 लाख रुपये के विकास कार्यों के टेंडर होते हैं। इन कार्यों को करने से पहले हाउस की अनुमति लेनी होती है। जनप्रतिनिधियों की सहमति से ही विकास कार्यों का आवंटन होता है। इन कार्यों में सड़कें, रेलिंग, नालियां, डंगे, भवनों का निर्माण आदि शामिल है।
विज्ञापन


इसके अलावा निकायों के दायरे में आने वाले लोगों को अब पानी और सीवरेज के कनेक्शन के लिए एनओसी भी नहीं मिलेंगे। नए भवनों का निर्माण नहीं हो सकेगा। क्षेत्र में वह लोग काम कर सकेंगे जिन्होंने पहले निकायों से नक्शे पास करवा लिए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रदेश सरकार को उपलब्धियों वाले होर्डिंग्स हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने यह आदेश मुख्य सचिव को दिए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें