फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी पर कमेंट करने वाले विधायक के बचाव में आए वीरभद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फेसबुक में विवादित कमेंट मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा नीरज भारती के बचाव में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि नीरज भारती ने जो भी टिप्पणी की होगी, सभ्यता में रहकर की होगी। सीपीएस नीरज भारती ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक विवादित कमेंट किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें, कांग्रेस MLA ने जानवर से की पीएम मोदी की तुलना
इसका प्रदेश भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा की ओर से ज्वाली के कांग्रेस विधायक नीरज भारती से सीपीएस पद से इस्तीफा मांगने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि ऐसा करने की जरूरत नहीं है। भाजपा के लोग भी तो उनके बारे में अनापशनाप बोलते रहते हैं। नीरज भारती एक सभ्य व्यक्ति हैं।

सीएम ने दिया ये बयान

सीएम ने कहा कि उन्होंने यह कमेंट पढ़ा तो नहीं है, मगर यकीन कर सकते हैं कि उन्होंने जो भी उन्होंने लिखा होगा, सभ्यता के दायरे में रहकर ही लिखा होगा। कांगड़ा के ज्वाली से कांग्रेस विधायक नीरज प्रधानमंत्री समेत कई अन्य नेताओं पर भी विवादित टिप्पणी की है।

इसमें प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं की तुलना एक बाल झड़े पालतू पशु से की गई है। प्रधानमंत्री पर इस कथित टिप्पणी के बाद नीरज भारती ने लिखा है - हमने कहा था कि 100 दिन में काला धन वापस लाने का वादा पूरा करो... पाकिस्तान को उसके घर मारने का वादा पूरा करो।
विज्ञापन

भारती के कमेंट पर भाजपा उग्र

सत्ता में आते ही महंगाई कम करने का वादा भी पूरा करो। ऐसा करने के लिए क्या कांग्रेस ने मना किया है। रविवार को नीरज भारती ने फेसबुक पर यह पोस्ट चंडीगढ़ से 3:23 बजे किया। इसके बाद प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा था कि नीरज भारती को तत्काल सीपीएस (शिक्षा) जैसे पद से हटाया जाना चाहिए।

नीरज भारती सोशल मीडिया पर काफी समय से अश्लील और असभ्य टिप्पणियां कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस तरह का भद्दा कमेंट करना सही नहीं है। भाजपा इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें