पार्टी के मनाली में चल रहे अभ्यास वर्ग कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की इनोवा गाड़ी को पंडोह के समीप टैंपो ने टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी में सवार पूर्व मुख्यमंत्री धूमल व अन्य लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल इनोवा कार एचपी 07-0009 से मनाली जा रहे थे। पंडोह के समीप मंडी की ओर आ रहे टैंपो ने धूमल की गाड़ी को टक्कर मार दी है। इनोवा कार का ड्राईवर की साइट से पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ बड़ा हादसा टल गया।