फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-कांग्रेस ने 50 साल नहीं ली सुध, कोविड में दिखा नतीजा

Fri, 03 Sep 2021 08:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई/पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने 50 साल राज किया। कभी भी जन सुविधा का खास ध्यान नहीं रखा। कांग्रेस के राज में प्रदेश में मात्र दो ऑक्सीजन प्लांट और 50 वेंटिलेटर थे। इसका नतीजा कोविड काल में देखा गया। 
विज्ञापन
सीएम जयराम ने शिलाई में की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने 50 साल राज किया। कभी भी जन सुविधा का खास ध्यान नहीं रखा। कांग्रेस के राज में प्रदेश में मात्र दो ऑक्सीजन प्लांट और 50 वेंटिलेटर थे। इसका नतीजा कोविड काल में देखा गया। जब प्रदेश में महामारी ने उग्र रूप धारण किया तो सबसे पहले वेंटिलेटर और आक्सीजन की भारी कमी खली।

विज्ञापन


प्रदेश में न वेंटिलेटर थे, न ही ऑक्सीजन प्लांट। केंद्र सरकार से प्रदेश को 500 वेंटिलेटर मिले। आज प्रदेश में 800 वेंटिलेटर और 28 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं, जिसमें से 14 स्थापित किए जा चुके हैं। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि कोरोना काल में प्रदेश कांग्रेस ने 12 करोड़ के बिल अपने दिल्ली कार्यालय भेजे, जिसमें खर्च का हिसाब दिखाया गया। लेकिन जागरूक जनता को सब जानती है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड काल के बावजूद सरकार ने विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 

कोरोना में छाब्बे लगाना बनी मजबूरी पर लगे ठहाके
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहाड़ी भाषा में कहा कि आज इंसान को कोरोना में छाब्बे (मास्क) लगाना मजबूरी बन गया है। इस दौरान पंडाल में ठहाके लगे। संबोधन के दौरान सीएम ने कहा कि हिमाचल ने कोरोना से खूब लड़ाई की है। उन्होंने कहा कि वे एकदम ठेठ पहाड़ी हैं। सच बात ही करते हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ने बांधे डॉ. राजीव बिंदल की तारीफों के पुल
 सराहां में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधायक डॉ. राजीव बिंदल की जमकर तारीफ की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कई बार डॉ. बिंदल का नाम दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें और डॉ. राजीव बिंदल को जनता के बीच जाना ज्यादा अच्छा लगता है क्योंकि वह दोनों जनता के चुने प्रतिनिधि हैं। कोविड के कारण जनता के बीच जाने में कुछ कमी जरूर रही लेकिन अब हम जनता के बीच आ गए हैं।  इससे पहले विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने हेलीपैड पर पहुंचकर सबसे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत किया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें