फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: सीएम जयराम बोले- नेता भी खेलते हैं, इसमें खेल भावना नहीं टांग खिंचाई होती है

Wed, 30 Mar 2022 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

जयराम ने कहा कि वर्ष 2009 में सीयू की नोटिफिकेशन हुई थी, अब तक यूनिवर्सिटी को धरातल पर होना चाहिए था, लेकिन कुछ कारणों के चलते इसमें समय लग गया। अब इसके निर्माण में और देर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम जयराम ने शांता से लिया आशीर्वाद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरा खेलों से अपना नाता बहुत कम रहा है, लेकिन नेताओं के बीच भी खेल होते हैं। इसमें खेल भावना नहीं, बल्कि एक-दूसरे की टांग खिंचाई होती है। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में अंतर विवि क्षेत्रीय पुरुष खो-खो स्पर्धा के समापन पर कही। उन्होंने कहा कि जो बच्चे यहां खेलने आए हैं, अच्छी यादें लेकर जाएं। जयराम ने कहा कि वर्ष 2009 में सीयू की नोटिफिकेशन हुई थी, अब तक यूनिवर्सिटी को धरातल पर होना चाहिए था, लेकिन कुछ कारणों के चलते इसमें समय लग गया।

विज्ञापन


अब इसके निर्माण में और देर नहीं की जाएगी। सीयू के धर्मशाला और देहरा में बनने वाले परिसरों का निर्माण कार्य एक साथ शुरू किया जाएगा। इन दोनों परिसरों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों भवनों का निर्माण एक साथ शुरू हो, यही हमारा प्रयास है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से छह करोड़ रुपये दिए गए हैं। मई-जून माह में सीयू के दोनों भवनों का निर्माण शुरू हो जाएगा। 

विजेता टीम को दिया शिमला आने का न्योता
अंतर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता की विजेता रही मुंबई विश्वविद्यालय की टीम के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने शिमला आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि जब भी खिलाड़ी शिमला आएं तो टीम का सारा खर्च वे खुद उठाएंगे। 
विज्ञापन


अब सीयू निर्माण में और देर पीड़ादायक : शांता
वहीं, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब और देर पीड़ादायक है। देश के कई राज्यों में केंद्रीय विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण हो गया है, लेकिन हम अभी भी वहीं खड़े हैं। यह बात अंतर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि सीयू का अभी तक अपना भवन न बनने से हिमाचल में बच्चों का काफी नुकसान हुआ है। अब सारी पुरानी बातें भूलकर मुख्यमंत्री और कुलपति को कहना चाहता हूं कि जल्द सीयू के भवन बन जाने चाहिए। शांता ने कहा कि खेल की भावना जीवन का बहुत बड़ा वरदान है। असली खिलाड़ी सिर्फ खेल के लिए खेलता है। हारता तो वह है जो खेलता ही नहीं। 

जीवन के अंतिम मोड़ पर खड़ा हूं
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि मैं जीवन के अंतिम मोड़ पर खड़ा हूं। पता नहीं कौन सी मुलाकात आखिरी हो जाए। इसलिए कहता हूं बस खेलते रहना। हार भी मिले तो उसे भी भगवान का प्रसाद समझ कर स्वीकार कर लेना। इस दौरान उन्होंने आपातकाल में नाहन जेल में गुजारे अपने दिनों को याद करते हुए कहा कि मैं नाहन को अपना आश्रम, तीर्थ मानता हूं, क्योंकि मैंने नाहन जेल में 19 माह गुजारे हैं। इस दौरान मैंने वहां पर बहुत कुछ सीखा और समझा है।

विज्ञापन

धर्मशाला सरस मेले में दस दिन में ढाई करोड़ का कारोबार: जयराम

पुलिस मैदान धर्मशाला में 21 से 30 मार्च तक चले सरस मेला में दस दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार हुआ है। इससे कोरोना काल में बाधित हुई आर्थिक गतिविधियों को गति मिली, वहीं इसने पर्यटकों को भी धर्मशाला आकर्षित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह बाद धर्मशाला में सरस मेले के समापन समारोह में कही। कहा कि सरस मेला जैसे आयोजन में स्वयं सहायता समूहों में स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाई है। इससे महिलाओं को आय के साथ-साथ अपनी कला को प्रदर्शित किया। वहीं, सरस मेला ने इन उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक खास पहचान दिलाई है।

सरस मेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और ग्लोबल फोर लोकल की मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना जब शुरू की गई थी तो कुुछ लोगों ने उसका उपहास उड़ाया था। आज इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए 100 करोड़ से अधिक का ऋण दिया जा चुका है। इससे कई युवाओं को स्वरोजगार मिला। हर युवा ने अपने साथ 20-25 अन्य युवाओं को रोजगार भी मुहैया करवाया। सरकार ने निर्णय लिया है कि स्वयं सहायता समूहों को अगले वित्तीय वर्ष से प्रत्येक को टॉप अप के रूप में 25000 रुपये का अतिरिक्त रिवाल्विंग फंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें