फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: सीएम जयराम बोले- पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे को निपटाया, यहां जनता निपटाएगी

Sat, 02 Apr 2022 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब/गगरेट (ऊना)

सार

 सीएम जयराम ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद कांग्रेसियों के मुंह लटके हैं। विस सत्र में वे नजरें तक नहीं मिला पाए और नमस्ते तक का जवाब नहीं दे पाए। कहा कि चार राज्यों की तरह हिमाचल में भी मिशन रिपीट होगा। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस नेताओं ने एक-दूसरे को ही निपटाया है। अब हिमाचल में जनता इन्हें निपटाएगी। पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से हार गए, जबकि ताली बजाने वाले भाजपा से कांग्रेस में गए एक नेता की ताली भी जनता ने बजा डाली। यही हाल अब हिमाचल में भी कांग्रेस होगा। सीएम ने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद कांग्रेसियों के मुंह लटके हैं। विस सत्र में वे नजरें तक नहीं मिला पाए और नमस्ते तक का जवाब नहीं दे पाए। कहा कि चार राज्यों की तरह हिमाचल में भी मिशन रिपीट होगा। अंब में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि प्रश्न उठाने वाले मित्र कहां हैं। विपरीत परिस्थितियों में विकास कार्य जारी रहे हैं।

विज्ञापन


वर्तमान सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा हुआ है। विपक्ष के पास बोलने से कुछ नहीं होगा। सरकार ने चार साल के कार्यकाल में समर्पण भाव से कार्य किया है। यही वजह है कि जनता का प्यार मिल रहा है। कहा कि विपक्ष की भूमिका होनी चाहिए, लेकिन हर चीज पर राजनीति करना ठीक नहीं है। गगरेट विस क्षेत्र के लोहारली में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। कांग्रेस विधायक एक भी उपलब्धि नहीं बता पाए। इससे पहले सीएम ने अंब और लोहारली में सैकड़ों करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन किए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विधायक बलबीर सिंह, विधायक राजेश ठाकुर, जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानिया, डीसी राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें