मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार देर रात को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। उन्होंने यह मुलाकात नड्डा के आवास पर की। जयराम ने नड्डा को हिमाचली शॉल और टोपी से भी सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जगत प्रकाश नड्डा से 31 मई को हिमाचल में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने सरकार और संगठन के विभिन्न मसलों पर मंत्रणा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को 31 मई को मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के अवसर पर शिमला में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित होने का भी औपचारिक निमंत्रण दिया।