फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशोबरा में सीपुर मेले की धूम, जुटे खिलाड़ी

Thu, 15 May 2014 09:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मशोबरा में मनाया जाने वाला सीपुर मेला बुधवार से शुरू हो गया। मेले में इस बार भी प्रदेश भर के नामी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


उप मंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण ज्ञान सागर नेगी ने मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा मेले और त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेला क्षेत्र की पहचान है और इससे क्षेत्र में सांस्कृतिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है।

उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष मेले में पुरुष खिलाडियों के अतिरिक्त महिला खिलाडि़यों के लिए कबड्डी व वालीबाल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं।
विज्ञापन


मेले में माया पब्लिक स्कूल मशोबरा, महिला मंडल देवठी व चनाडी, राजकीय उच्च पाठशाला बगथल के अलावा जिला नाट्य इकाई शिमला के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

रोशनी शर्मा के गीतों पर झूमे लोग

लोक गायिका रोशनी शर्मा के पहाड़ी गीतों ने लोगों का मनोरंजन किया। ग्राम पंचायत प्रधान मशोबरा ओमप्रकाश ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उप प्रधान सीताराम ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत कोटी, कुफरी , युवक व महिला मंडल के पदाधिकारी व अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति के अलावा खंड विकास अधिकारी मशोबरा संजय भगवती, जिला भाषा अधिकारी त्रिलोक सूर्यवंशी व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें