फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: चंडी गांव की कात्यायनी राठौर सेना में बनीं कैप्टन, सैन्य अस्पताल अंबाला में तैनाती

Tue, 05 May 2026 07:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

 चंबा जिले की चंडी पंचायत की डॉ. कात्यायनी राठौर का पश्चिमी कमान सैन्य अस्पताल अंबाला में कैप्टन पद पर चयन हुआ है। 
विज्ञापन
कात्यायनी राठौर सेना में बनीं नर्सिंग कैप्टन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की चंडी पंचायत की डॉ. कात्यायनी राठौर का पश्चिमी कमान सैन्य अस्पताल अंबाला में कैप्टन पद पर चयन हुआ है। डॉ. कैप्टन कात्यायनी राठौर के पिता डॉ. उनेश राठौर बिलासपुर के हाइड्रो कॉलेज में निदेशक सह प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता अंजुला राठौर गृहिणी हैं। डॉ. कात्यायनी ने मेडिकल कॉलेज टांडा से पांच वर्ष में एमबीबीएस की पढ़ाई की। इसके बाद उनका चयन मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सक के रूप में भी हुआ। वहां उन्होंने सेवाएं देने के बजाय पश्चिमी कमान सैन्य अस्पताल अंबाला में कैप्टन पद के लिए आवेदन किया। चार दिनों तक चली साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद उनका चयन पश्चिमी कमान सैन्य अस्पताल अंबाला में कैप्टन के पद पर हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहपुर की निहारिका भारतीय कुराश टीम में चयनित
शाहपुर की बेटी निहारिका राणा भारतीय कुराश टीम में 70 किलोग्राम भार वर्ग के लिए चयन हुआ है। अब वह 22 से 25 मई तक उज्बेकिस्तान में होने वाले एशियन सीनियर कुराश कप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। निहारिका राणा शाहपुर के डढंभ गांव के संदीप राणा और चारु राणा की बेटी हैं। उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। निहारिका ने सफलता का श्रेय हिमाचल कुराश के महासचिव और कोच वीरेंद्र सिंह धौलटा को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता के निरंतर सहयोग और विश्वास ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने निहारिका को बधाई दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें