दवा में गड़बड़ी करके मरीजों को चूना लगाने के साथ ही उनके जीवन से खिलवाड़ किए जाने का मामला बेहद संगीन है। लिहाजा दोषी फर्म और दोषी व्यक्ति के खिलाफ विशेष न्यायालय में वाद दायर कराया जाएगा।
ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने बताया कि औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत लखनऊ के विशेष न्यायालय में वाद दायर कराया जाएगा।
मुकदमे में निर्माता जीएनबी मेडिका लैब सोलन हिमाचल प्रदेश को मुख्य रूप से पार्टी बनाया जाएगा, क्योंकि उसने अपने जवाब में दवा को अपनी कंपनी का होना स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा संबंधित फर्मों को भी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।
दवा निर्माता कंपनी से जवाब मिलने के बाद मामले की विवेचना की जा रही है, जिसके बाद दोषी फर्म के खिलाफ सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। अभी उस बैच की दवा बिक्री पर रोक लगाई गई है। कुल कितनी टैबलेट उस बैच में बनीं, इसकी जांच टीम निर्माता कंपनी जाकर करेगी। - सुनील कुमार रावत, ड्रग इंस्पेक्टर