फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: केंद्र ने अग्रिम राहत के रूप में 189.20 करोड़ रुपये देने की मंजूरी दी

Wed, 02 Oct 2024 10:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

केंद्र सरकार ने इस हिस्से से हिमाचल प्रदेश को अग्रिम के रूप में 189.20 करोड़ रुपये दिए जाने को मंजूरी दी है। 
विज्ञापन
हिमाचल को 189.20 मंजूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से केंद्रीय हिस्से के रूप में और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से अग्रिम राशि के रूप में 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को 5,858.60 करोड़ रुपये जारी किए हैं। केंद्र सरकार ने इस हिस्से से हिमाचल प्रदेश को अग्रिम के रूप में 189.20 करोड़ रुपये दिए जाने को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


 पत्र सूचना कार्यालय ने जानकारी दी है कि वित्तीय सहायता के अलावा केंद्र सरकार ने सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों को अपेक्षित एनडीआरएफ व थल सेना की टीमों की तैनाती और वायु सेना के सहयोग सहित सभी लॉजिस्टिक मदद भी प्रदान की है।

गाैर हो कि बाढ़ प्रभावित राज्यों असम, मिजोरम, केरल, आंध्र प्रदेश, केरल नगालैंड, त्रिपुरा, गुजरात, तेलंगाना और मणिपुर में नुकसान का   माैके पर आकलन करने के लिए अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल भेजे गए थे। आकलन रिपोर्ट प्राप्त  होने के बाद आपदा प्रभावित राज्यों को एनडीआरएफ से अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी स्वीकृत  की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें