फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: रुकने का इशारा करने पर पुलिस जवान को मारी टक्कर, कार से 260 ग्राम चरस बरामद

Tue, 09 Apr 2024 07:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

 सुंदरनगर में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंघ में कार को रोकने का इशारा करने पर चालक ने एक पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी, जिससे पुलिस जवान घायल हो गया।
विज्ञापन
पुंघ में कार चालक पुलिसकर्मी को कुचलकर फरार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी के सुंदरनगर में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंघ में कार को रोकने का इशारा करने पर चालक ने एक पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी, जिससे पुलिस जवान घायल हो गया। भागने के चक्कर में कार चालक पुलिस जीप और बैरिकेड को टक्कर मारने के बाद वहां से निकल गया। इस दौरान कार का टायर फट गया। पुलिस ने करीब 200 मीटर दूर कार चालक को दबोच लिया। जांच के दौरान कार से 260 ग्राम चरस बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह पुंघ में नाका लगाया था। इसी दौरान पुलिस ने मंडी की ओर से आ रही कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया।

विज्ञापन


विज्ञापन

मगर कार चालक नहीं रुका। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस दल को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मी तो बच गए, लेकिन एक कांस्टेबल कार की चपेट में आ गया। टक्कर में वह घायल हो गया। उसका नागरिक अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, आरोपी की पहचान ऋत्विक ठाकुर (25) निवासी कश्मीर, तहसील नादौन जिला हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिसकर्मियों को कुचलने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और मादक द्रव्य अधिनियम में धारा 20 के तहत दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें