फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 फीट गहरी खाई में गिरी गाड़ी, सिरमौर के अधेड़ समेत 13 लोगों की मौत

Sun, 31 Oct 2021 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)

सार

एक बोलेरो कैंपर गाड़ी 300 फीट गहरी खाई में गिरने से प्रदेश के सिरमौर जिले के अधेड़ व्यक्ति समेत 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य गंभीर रुप से घायल हुए हैं। हादसे में मारे गए 12 लोग चकरौता उपमंडल (उत्तराखंड) के बाइला और क्वानू-मलेथा गांव के रहने वाले हैं। जबकि, एक सिरमौर का रहने वाला है। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल-उत्तराखंड के सीमा क्षेत्र मीनस के नजदीक गांव भरम में एक बोलेरो कैंपर गाड़ी 300 फीट गहरी खाई में गिरने से प्रदेश के सिरमौर जिले के अधेड़ व्यक्ति समेत 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य गंभीर रुप से घायल हुए हैं। हादसे में मारे गए 12 लोग चकरौता उपमंडल (उत्तराखंड) के बाइला और क्वानू-मलेथा गांव के रहने वाले हैं। जबकि, एक सिरमौर का रहने वाला है।  जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बाईला से विकासनगर जा रही एक बोलेरो कैंपर अचानक गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों को विकासनगर और देहरादून अस्पताल ले जाया गया है। 

विज्ञापन


हादसे में मारे गए लोगों की पहचान हरिराम शर्मा (48) पुत्र भज्जू राम निवासी खड़कांह (सिरमौर), मातबर सिंह (40) पुत्र भगत सिंह, रेखा देवी (32) और डेढ़ वर्षीय पुत्री तनवी, रतन सिंह (45) पुत्र रतराम, जयपाल सिंह चौहान (40) पुत्र भाव सिंह, अंजलि (15) पुत्री जयपाल सिंह चौहान, नरेश चौहान (35) पुत्र भाव सिंह, साधराम (55) पुत्र गुलाब सिंह, दान सिंह (50) पुत्र रतू, ईशा(18) पुत्री गजेंद्र, काजल (17) पुत्री जगत वर्मा सभी निवासी बायला और जीतू (35) निवासी क्वानू-मलेथा के तौर पर हुई है। हादसे की पुष्टि एसडीएम चकरौता सौरभ असवाल ने की है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों और घायलों को फौरी राहत प्रदान की गई है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें