फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: ढाई मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 31 Oct 2021 09:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे बबूल राम और आरनाथ पुत्र मेहर चंद के संयुक्त ढाई मंजिला मकान में चिंगारी भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर पूरे मकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठते देख गांव के लोग मकान की तरफ दौड़े। 
विज्ञापन
ढाई मंजिला मकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक गांव मलाणा में लगी भीषण आग की दहक अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की सेउगी पंचायत के बारीतुनी गांव में ढाई मंजिला मकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आग की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। रविवार शाम करीब छह बजे मकान में आग भड़कने के बाद अफरातफरी मच गई। लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।  जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे बबूल राम और आरनाथ पुत्र मेहर चंद के संयुक्त ढाई मंजिला मकान में चिंगारी भड़क गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर पूरे मकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठते देख गांव के लोग मकान की तरफ दौड़े।

विज्ञापन


लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरे मकान को आग अपनी चपेट में ले चुकी थी। मदद के लिए दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद दमकल की टीम मौके के लिए रवाना हुई। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। परिवार के लोगों को रोता बिलखता देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। आग की घटना के बाद परिवार के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। उधर, सेउगी पंचायत की प्रधान प्रभा शर्मा ने कहा कि आग से लकड़ी का ढाई मंजिला मकान जल गया है। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग में सब फायर ऑफिसर दुर्गा सिंह ने कहा कि आग बुझाने के लिए टीम मौके के लिए रवाना हुई है। आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें