फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कड़ाके की ठंड में रातभर सचिवालय के बाहर डटे रहे जेओए आईटी अभ्यर्थी

Sat, 10 Feb 2024 05:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 कैबिनेट बैठक में परीक्षा परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से गुस्साए अभ्यर्थियों ने अब अनिश्चिकालीन प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
रातभर सचिवालय के बाहर डटे रहे जेओए आईटी अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेओए (जूनियर आफिस असिस्टेंट) आईटी भर्ती का परीक्षा परिणाम निकालने की मांग को लेकर दर्जनों अभ्यर्थियों ने शुक्रवार की रात सचिवालय के बाहर काटी। कड़ाके की ठंड के बीच बिना किसी छत के कई युवा छोटा शिमला बस स्टॉप पर बैठे रहे। शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में परीक्षा परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से गुस्साए अभ्यर्थियों ने अब अनिश्चिकालीन प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। कैबिनेट सब कमेटी के गठन को अभ्यर्थियों ने नाकाफी करार देते हुए हाईकोर्ट के निर्देशानुसार सशर्त नियुक्तियां देने की मांग रखी। अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें कैबिनेट सब कमेटी का गठन नामंजूर है। अभ्यर्थियों ने कहा कि वह बार-बार शिमला आकर अपनी मांग सरकार को बता रहे हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा। पहले भी मुख्यमंत्री की ओर से जल्द परिणाम घोषित करने की बात कही गई, लेकिन इस घोषणा पर कोई अमल नहीं हुआ। अभ्यर्थियों का कहना है कि वह सरकार से अपना हक मांग रहे हैं, भीख नहीं।

विज्ञापन


विक्रमादित्य के मनाने पर भी नहीं माने
शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक खत्म होने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अभ्यर्थियों से मुलाकात करने पहुंचे थे। विक्रमादित्य ने अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह कैबिनेट बैठक में भी इस मामले को जोर-शोर से उठा रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वह घर चले जाएं। उन्होंने अभ्यर्थियों के अभिभावकों से कहा कि अगर वह चार साल से लंबित भर्ती परीक्षा परिणाम का हिसाब मांग रहे हैं, तो तीन साल का हिसाब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से लेना चाहिए। उनकी सरकार को अभी सत्ता में आए हुए एक ही साल का वक्त बीता है। विक्रमादित्य सिंह के मनाने पर भी अभ्यर्थी नहीं माने। शनिवार को भी युवाओं का प्रदर्शन जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें