फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: राजकीय और निजी बहुतकनीकी संस्थाओं में 26 अक्तूबर से स्पॉट राउंड

Sat, 23 Oct 2021 09:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 संस्थान स्तर पर रिक्त सीटों का ब्योरा हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की वेबसाइट और निदेशालय तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल सुंदरनगर की वेबसाइट पर उपलब्ध है। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचना अनिवार्य है।
 
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग प्रदेश के राजकीय एवं निजी बहु तकनीकी संस्थानों में सत्र 2021-22 के लिए रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर स्पॉट राउंड 26 से 28 अक्तूबर तक करवाएगा। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर व्यक्तिगत रूप से पहुंचना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों से संस्थान स्तर पर पूर्व निर्धारित नियमों के अंतर्गत प्रवेश कि लिए आवेदन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लिए जाएंगे। उसके बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।

विज्ञापन


दोपहर 1:30 बजे से मेरिट के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हर दिन प्राप्त आवेदनों के अनुसार मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। पिछले दिन तैयार की गई मेरिट लिस्ट मान्य नहीं होगी। प्रवेश मिलने की स्थिति में निर्धारित सभी प्रकार के फीस और फंड उसी समय जमा करवाने होंगे। संस्थान स्तर पर रिक्त सीटों का ब्योरा हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की वेबसाइट और निदेशालय तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल सुंदरनगर की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें