काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग की तिथि के अनुसार बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला पहुंचें। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा फार्म भरकर मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कैटेगिरी / उप कैटेगिरी तथा अन्य संबधित प्रमाण पत्रों के साथ सत्यापित फोटोकॉपी भी लाएं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डीएलएड सत्र 2021-23 में सरकारी डाइट एवं निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग 27 से 29 अक्तूबर तक बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला में सुबह 10 बजे से करवाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि मेरिट लिस्ट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग की तिथि के अनुसार बोर्ड मुख्यालय धर्मशाला पहुंचें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा फार्म भरकर मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कैटेगिरी / उप कैटेगिरी तथा अन्य संबधित प्रमाण पत्रों के साथ सत्यापित फोटोकॉपी भी लाएं। रिक्त सीटों की संख्या अब कम है, इसलिए अभ्यर्थी अपने वर्ग, उपवर्ग के अनुसार रिक्तियों को ध्यान में रखकर ही काउंसलिंग में भाग लें।