बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि कुल 6323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 4416 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम पीआरसी, 304 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम पीआरएस और 1543 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम आरएलडी रहा है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय के अंतर्गत 10वीं कक्षा की विशेष अंक सुधार की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि कुल 6323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 4416 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम पीआरसी, 304 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम पीआरएस और 1543 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम आरएलडी रहा है।
विज्ञापन
जिन परीक्षार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन करना है, वे अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन 12 नवंबर तक 500 रुपये पुनर्मूल्यांकन के लिए और 400 रुपये पुनर्निरीक्षण के लिए प्रति विषय शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। कोई आवेदन ऑफलाइन मान्य नहीं होगा। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।