हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष के डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि डीएलएड पार्ट-1 एंड पार्ट-2 के री-अपीयर परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षा संबंधित जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में स्थापित परीक्षा केंद्रों में संचालित की जाएंगी। डीएलएड पार्ट-1 (बैच 2019-21) की परीक्षा 11 अक्तूबर से 25 अक्तूबर और डीएलएड पार्ट-2 (बैच 2018-20) की परीक्षा 11 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक होगी। डीएलएड पार्ट-1 में 11 अक्तूबर को टीचिंग ऑफ अंग्रेजी भाषा, 12 को अंडर स्टेंडिंग द साइकोलोजी ऑफ चिल्ड्रन, 13 को एजूकेशन इन कंटेंपररी इंडियन सोसाइटी, 14 को एजूकेशन सोसाइटी एंड करिकुलम, 16 को पेडागोगी एक्रॉस द करिकुलम, 18 को वर्क एजूकेशन, 19 को हिंदी भाषा शिक्षण, 21 को टीचिंग ऑफ मैथमेटिक्स, 22 को टीचिंग ऑफ इन्वायरमेंटल स्टडीज, 23 को चिल्ड्रन फिजिकल एंड इमोशनल हेल्थ, स्कूल हेल्थ एंड एजूकेशन-1 और 25 को क्रेएटिव ड्रामा, फाइन आर्ट्स एंड एजुकेशन-1 की परीक्षा होगी।
डीएलएड पार्ट-2 में 11 अक्तूबर को अंडरस्टेंडिंग द लर्निंग एंड कोगिंटन ऑफ चिल्ड्रन, 12 को टीचर आइडेंटी, स्कूल कल्चर एंड लीडरशिप, 13 को डाइवसटी, जेंडर एंड इंक्लुसिव एजूकेशन, 14 को हिंदी शिक्षा, 16 को अंग्रेजी एजूकेशन, 18 को मैथमेटिक्स एजूकेशन, 19 को साइंस एजूकेशन, 21 को सोशल साइंस एजूकेशन, 22 को चिल्ड्रन फिजिकल एंड इमोशनल हेल्थ, स्कूल हेल्थ एंड एजूकेशन-11 व 23 को क्रेटिव ड्रामा, फाइन आर्ट्स एंड एजूकेशन-11 की परीक्षा होगी।