फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय ने घोषित किया ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम

Tue, 28 Sep 2021 05:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

विद्यार्थियों आवंटित शिक्षण संस्थान की डिटेल तकनीकी विवि के ईआरपी पोर्टल लॉगइन कर देख सकते हैं। अब विद्यार्थियों को 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। पहले चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद अगर किसी शिक्षण संस्थान में सीटें खाली रहेगी, तो दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने बीटेक सहित अन्य विषयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का परिणाम घोषित किया है। तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि बीटेक (डायरेक्ट और लेटरल एंट्री), बी-फार्मेसी (लेटरल एंट्री), एम-फार्मेसी, एमएससी (भौतिक विज्ञान), एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) और पीजी डिप्लोमा योग विषयों की पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है।

विज्ञापन


विद्यार्थियों आवंटित शिक्षण संस्थान की डिटेल तकनीकी विवि के ईआरपी पोर्टल लॉगइन कर देख सकते हैं। अब विद्यार्थियों को 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक आवंटित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। पहले चरण की काउंसलिंग पूरी होने के बाद अगर किसी शिक्षण संस्थान में सीटें खाली रहेगी, तो दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए विद्यार्थी छह से आठ अक्तूबर तक शिक्षण संस्थान का चयन कर सकते हैं। दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया का परिणाम 11 अक्तूबर को जारी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें