फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड का परिणाम घोषित, 1306 अभ्यर्थी पास

Fri, 03 Sep 2021 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

 शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि डीएलएड भाग-1 और भाग-2 परीक्षाओं का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन, पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी ऑनलाइन माध्यम से संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय के हिसाब से 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर-दिसंबर 2020 में संचालित की गई डीएलएड भाग-1 और भाग-2 परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। डीएलएड पार्ट-1 बैच (2019-21) में 1890 परीक्षार्थी अपीयर हुए हैं, जिनमें 1306 परीक्षार्थी पास हुए। पास प्रतिशतता 69.84 रही है। इसके अलावा डीएलएड पार्ट-2 बैच (2018-20) में 2107 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए अपीयर हुए हैं, जिनमें 1972 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 71 परीक्षार्थी री-अपीयर तथा पांच अभ्यर्थी फेल हुए हैं।

विज्ञापन


पास प्रतिशतता 94.08 रही है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन, पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी ऑनलाइन माध्यम से संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय के हिसाब से 18 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें